सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: गीत, नृत्य और सांस्कृति हमारी विरासत: भूषण बाड़ा टैंसेरा में आदिवासी दिवस सह आदिवासी नाच प्रतियोगिता का आयोजन, दर्जनों गांवों की नृत्य मंडलियों ने लिया हिस्सा केरसई, प्रतिनिधि।

टैंसेरा में आदिवासी नाच प्रतियोगिता प्रखंड के टैंसेरा पल्ली में रविवार को आदिवासी दिवस पर आदिवासी नाच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य सह महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा उपस्थित थीं। कार्यक्रम में दर्जनों गांवों से पहुंची नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा की झलक पेश की। मौके पर विजेता और उपविजेता नृत्य मंडलियों को विधायक भूषण बाड़ा ने सम्मानित किया। मौके पर भू...