सिमडेगा, अक्टूबर 2 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सिमडेगा के गांधी मैदान में झामुमो की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के विचारों को याद किया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।...