Simdega News: गहरानाला पुल के समीप ट्रेलर पलटा, चालक और खलासी घायल
सिमडेगा, अगस्त 30 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गहरानाला पुल के समीप रविवार सुबह लोहे का सामान लेकर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक और खलासी घायल हो गए। दोनों को पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया गया कि ट्रेलर जमशेदपुर से लोहे का सामान लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहा था। इसी दौरान गहरानाला पुल के समीप अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में आजमगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी 21 वर्षीय चालक दीपक मिश्रा और 26 वर्षीय खलासी रजत मिश्रा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक और खलासी को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.