सिमडेगा, अगस्त 10 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती के क्रम में बीरू पहाड़ी ढाबा के समीप सड़क पर एक युवक को घायलावस्था में पाया गया। जिसे पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायल युवक की पहचान पाकरटांड़ थाना क्षेत्र का निवासी के रुप में की गई है। युवक की पहचान एवं उसके परिजनों से संपर्क स्थापित करने के साथ ही घटना की सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...