सिमडेगा, अगस्त 22 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गर्भवती माताओं का शत प्रतिशत एएनसी करने एवं आवश्यक रूप से उनका अल्ट्रासाउंड कराने का निर्देश दिया गया। पूर्ण टीकाकरण में जिला की उपलब्धि कम होने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही सहिया के माध्यम से छूटे लाभार्थियों को चिह्नित कर शत प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि यदि गर्भावस्था या प्रसव के दौरान नवजात शिशु या गर्भवती माताओं की मृत्यु होती है तो आवश्यक रूप एमडीआर अथवा सीडीआर प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: जन्म-मृत्यु की सूचना नहीं देने वाले अस्पतालों का पंजीकरण हो...