Simdega News: खेल से महिलाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: भूषण बाड़ा
सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में बुधवार को अस्मिता हॉकी सिमडेगा सिटी लीग 2026-27 का आयोजन हुआ। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार हॉकी झारखंड के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की सात जूनियर महिला टीमों ने भाग लिया। इस दौरान चार मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि विधायक भूषण बाड़ा के अलावे जिप सदस्य जोसिमा खाखा, जिप सदस्य सामरोन पौल तोपनो, प्रमुख विपिन पंकज मिंज और हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज प्रसाद सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। पहले मुकाबले में मिनी शक्ति नारी क्लब ने गोंडवाना क्लब को 5-0 से हराया। दूसरे मैच में आरसी उत्क्रमित मध्य विद्यालय, करंगागुड़ी ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को 4-0 से पराजित किया। तीसरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.