सिमडेगा, सितम्बर 2 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड में बुधवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिप उपाध्यक्ष एवं बीडीओ नैमन कुजूर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Simdega News: खेलो झारखंड प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखमप्रतियोगिता में शामिल खेल प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, हॉकी, फुटबॉल, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। दौड़ के बालक वर्ग में 100 मीटर में इशांत लकड़ा, 200 मीटर में अजय अहीर, 400 मीटर और 800 मीटर में अलेक्स कुजूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर में कविता कुमारी, 200 मीटर में रुतरानी एक्का और 400 मीटर में म...