Simdega News: खुली नाली को ढ़कने की कवायद शुरू
सिमडेगा, अगस्त 2 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद ने ठाकुरटोली इलाके में खुले छोड़े गए नालों को ढंकने के लिए दोनों स्थानों पर स्लैब डाल दिए हैं। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि हिन्दुस्तान में 21 जुलाई को प्रकाशित जाम नाली को साफ कर नाली को ढंकना ही भूल गया नप शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में बताया गया था कि जाम नालियों की सफाई के बाद नाली पर लगे स्लैब को दोबारा नहीं लगाए हैं। इसके कारण नालियां खुली पड़ी थीं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नप ने कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर स्लैब गिराए गए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि स्लैब डालने के बावजूद उसे अब तक पूरी तरह से ढंका और समतल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.