Simdega News: खिलाड़ियों को मिला रहा है उचित मंच: जोसिमा खाखा
सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- पाकरटांड़ ने पेनल्टी शूटआउट में जीता खिताब Simdega News: पाकरटांड, प्रतिनिधि। डोभापानी में आयोजित पांच दिवसीय कारलुश लकड़ा हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। खिताबी मुकाबले में पाकरटांड़ की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में बघलाता को 1-0 गोल से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जोसिमा का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि सिमडेगा की पहचान हॉकी से है। यहां की मिट्टी में हॉकी के प्रति जुनून और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है खिलाड़ियों को उचित मंच, बेहतर अवसर और प्रोत्साहन देने की, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.