सिमडेगा, जुलाई 11 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड जोकबहार पंचायत के मुड़िया बगीचा टोली मैदान में ऑटोनॉमी पर्व के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच घोचोटोली फुटबॉल टीम बनाम मैनाबेड़ा फुटबॉल टीम के बीच खेला गया, जिसमें घोचोटोली फुटबॉल टीम ने मैनबेडा फुटबॉल टीम को 2-0 से पराजित किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में ऑटोनॉमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल एवं शानदार आयोजन के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष जेविसन बड़ा और उनकी समिति के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है। यह भी पढ़ें- Simdega News: फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन समिति की बैठक आज इस आयोजन के लिए आयोजन समिति धन्यवाद के पात्र हैं...