Simdega News: खिलाड़ियों को अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिले: विधायक
सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के संत जेवियर उवि बरवाडीह में बुधवार को 35वें एसके बागे मेमोरियल महिला हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ अनुप कच्छप उपस्थित थे। बताया गया कि प्रतियोगिता में कुल 14 महिला हॉकी टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका उद्देश्य महिला हॉकी को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। मौके पर विधायक ने कहा कि एसके बागे मेमोरियल महिला हॉकी टूर्नामेंट क्षेत्र में महिला हॉकी को प्रोत्साहित करने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.