सिमडेगा, सितम्बर 9 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। पीएम श्री स्कूल मैदान में मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो ने किक मारकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की नसीहत देते हुए कहा कि खेल से आपसी प्रेम बढ़ता है। खेल के माध्यम से रोजगार भी प्राप्त की जा सकती है। प्रतियोगिता के पहले मैच में गबरू एफसी ने खान ब्रदर्स कोलमडेगा को 1-0 से पराजित किया। वहीं दूसरी मैच में मोटीया टीम जलडेगा ने गोरिल्ला एफसी को 1-0 से पराजित किया। - यह भी पढ़ें- Simdega News: मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट नौ से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...