Simdega News: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, भ्रामक दावों और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री पर कार्रवाई
सिमडेगा, सितम्बर 5 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को सिमडेगा शहरी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान भ्रामक दावे, मिस लेबलिंग, अमानक एवं एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जांच के क्रम में कई प्रतिष्ठानों से ऐसी खाद्य सामग्री बरामद हुई, जिनकी बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पतंजलि आरोग्य चिकित्सालय, महावीर चौक, सिमडेगा में जांच के दौरान 100 प्रतिशत दूध बिस्किट सहित भ्रामक दावे वाले कुछ खाद्य पदार्थ बरामद किए। प्रतिष्ठान से पतंजलि लाल मिर्च पाउडर, पतंजलि काली मिर्च पापड़ एवं पतंजलि मैंगो ड्रिंक भी मिले, जिनकी समय-सीमा समाप्त हो चुकी थी। विभाग ने संबंधित खाद्य सामग्री को जब्त करते हुए इनके अगले आदेश तक बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.