Simdega News: कोलेबिरा में स्कुटी से गिरकर युवक की मौत
सिमडेगा, अगस्त 16 -- Simdega News: कोलेबिरा। कोलेबिरा में शनिवार को स्कूटी से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान प्रखंड की शाहपुर पंचायत के पटिया टोली निवासी 22 वर्षीय आनंद डुंगडुंग के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार आनंद अपने मित्र के साथ स्कूटी से बरवाडीह की ओर जा रहा था। इसी क्रम में वह स्कूटी से अपना नियंत्रण खो दिया और गिरगया। आनंद को घायलावस्था में ही छोड़कर उसका मित्र घटनास्थल से फरार हो गया। इधर रात भर घटनास्थल पर ही घायलावस्था में रहने के कारण आनंद की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.