सिमडेगा, अगस्त 23 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य सड़क पर रैसिया के समीप रविवार को एक विशाल आम का पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क का बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो गया है। जिससे वाहनों के आवागमन बाधित हो गई। सड़क पर पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के आलोक में पुलिस प्रशासन के पहल पर जेसीबी के माध्यम से सड़क पर से पेड़ को हटाया गया। जिसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। बताया गया कि करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...