Simdega News: कोलेबिरा के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
सिमडेगा, अक्टूबर 8 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। बोकारो में 6 और 7 अक्टूबर को आयोजित क्लासिक बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में कोलेबिरा के कसरत क्लब जिम के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 93 किग्रा वर्ग के बेंच प्रेस में सूरज केरकेट्टा ने 107.5 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं डेडलिफ्ट में 212.5 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। सीमा इंदु सिंह ने 47 किग्रा वर्ग के बेंच प्रेस में 35 किग्रा वजन उठाकर कांस्य और डेडलिफ्ट में 95 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता। वहीं कुमकुम कुमारी ने बेंच प्रेस में 55 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक तथा डेडलिफ्ट में 135 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.