Simdega News: केलाघाघ में वाटर स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर गतिविधियों का आगाज
सिमडेगा, नवम्बर 3 -- केलाघाघ डैम में साहसिक गतिविधियों का आगाज Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाने की दिशा में केलाघाघ डैम में तीन दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर गतिविधियों का आगाज डीडीसी दीपांकर चोधरी ने दीप जलाकर किया। अब यहां सिर्फ प्रकृति की खूबसूरती का दीदार ही नहीं, बल्कि पहाड़ों पर चढ़ाई, ऊंचाई से रैपलिंग और पानी में राफ्टिंग का रोमांच भी देखने को मिलेगा। मौके पर एसडीओ सुमंत तिर्की, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा एवं जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सिमडेगा प्राकृतिक संसाधनों और पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध जिला है। केलाघाघ डैम में इस तरह की गतिविधियों का आयोजन जिले को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.