Simdega News: केलाघाघ डैम में तीन से पांच नवंबर तक होगा वाटर स्पोर्ट्स
सिमडेगा, अक्टूबर 27 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा युवाओं को रोमांचक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से 3 से 5 नवंबर तक तीन दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन, सिमडेगा की इस पहल के तहत प्रतिभागियों को प्रकृति के बीच रोमांच और साहसिक गतिविधियों का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान हिल हाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग एवं राफ्ट मेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राएँ, विद्यालय के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स एवं आम नागरिक भाग ले सकते हैं। प्रत्येक दिन 40 प्रतिभागियों के समूह में गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी। कार्यक्रम का समय प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 4:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.