सिमडेगा, जुलाई 23 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध केतुंगा धाम मंदिर प्रांगण में सुकरा केरकेट्टा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आगामी श्रावणी मेले के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावणी मेले का शुभारंभ न्यास समिति एवं मानव धर्म रक्षक संघ के सभी सदस्यों द्वारा सामूहिक पूजन के साथ किया जाएगा।शंख-घंट, बाजे-गाजे के के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर मेले का विधिवत उद्घाटन होगा। बैठक में अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या, 23 अगस्त की रात्रि में भव्य भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नृत्य एवं गायक मंडलियों को आमंत्रित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kati...