सिमडेगा, जुलाई 15 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सेवा भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्र परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया तथा उन्हें विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। मौके पर शिवाजी, टैगोर, अशोका और रमण दल का गठन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या पी लकड़ा ने कहा कि छात्र परिषद केवल एक पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा का अवसर है। परिषद के सदस्य विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को सफल बनान...