सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- दुर्गा पूजा आयोजन को बेहतर बनाने पर चर्चा Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक बुधवार की शाम महावीर मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष अनूप केसरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले भर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार जताया गया। साथ ही आगामी वर्षों में पूजा आयोजन को और अधिक भव्य, व्यवस्थित एवं बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक नवंबर को आनंद भवन में जिला स्तरीय विशाल बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पदाधिकारियों, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, सनातनी समाज के वरिष्ठजनों और अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठ...