Simdega News: कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं की गई जानकारी
सिमडेगा, जुलाई 7 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। बोबला प्रखंड के नकटीकछार एवं ठेठईटांगर के कोरोमिया में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को कृषि एवं आजीविका से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। मौके पर किसानों को को आत्मा से संचालित योजना, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मड़ुआ, तिलहन, दलहन, केसीसी, उन्नत खेती, सब्जी उत्पादन, जैविक खेती, फसल प्रबंधन, पोषण वाटिका, संतुलित उर्वरक उपयोग, समूह आधारित कृषि गतिविधियों के बारे में श्रसर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.