Simdega News: कुरडेग में सड़क हादसे में वृद्धा की मौत
सिमडेगा, अगस्त 22 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नवाटोली गाड़ियाजोर निवासी भालमती देवी की सड़क दुर्घटना में शनिवार को मौत हो गई। बताया गया कि वृद्ध महिला शनिवार की सुबह अपने घर की सफाई करने के बाद कचरा फेंकने सड़क पार कर रही थी। इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक उसे धक्का मार दी। जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घरवालों ने घायल वृद्धा को तुरंत सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस अज्ञात बाईक की तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: बनघारा में बाइक की ठोकर से महिला की मौत -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.