सिमडेगा, जुलाई 4 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। किसानों को आधुनिक, टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग, जलडेगा की ओर से प्रखंड के सावनाजरा गांव में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच जैविक खाद, नैनो यूरिया एवं कीटनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हीरो ने कहा कि खेती की बढ़ती लागत को कम करने और भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा रासायनिक उर्वरकों के साथ जैविक खाद का संतुलित उपयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Pakur News: कृषक गोष्ठी सह खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी गई जानकारी उन्होंने ...