Simdega News: किसानों के बीच हाइब्रिड धान बीज का वितरण
सिमडेगा, जुलाई 11 -- Simdega News: बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में आत्मा योजना के तहत तरगा पंचायत के किसानों के बीच हाइब्रिड धान बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सामरोम पॉल टोपनो एवं प्रखंड सह अंचल अधिकारी जयबीरस लकड़ा ने किसानों को बीज वितरित किया। इस अवसर पर आत्मा के कर्मियों ने बताया कि यह हाइब्रिड धान बीज क्लस्टर पद्धति से खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केवल तरगा पंचायत के किसानों के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिला परिषद सदस्य सामरोम पॉल टोपनो ने किसानों से अपील की कि वे धान की खेती में श्री विधि अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त करें। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी बालकृष्ण, कृषक मित्र तथा तरगा गांव के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.