सिमडेगा, जुलाई 2 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केन्द्र बानो में जनजातीय उप योजना के तहत किसानों के बीच कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों को ग्राउंडनट शेलर, पल्वराइज़र एवं रेकिंग स्प्रेयर दिया गया। ताकि कृषि कार्य को अधिक सरल, प्रभावी एवं आधुनिक बनाया जा सके। वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान सनत कुमार सवैया, वैज्ञानिक नीना भारती, तकनीकी सहायक स्मिता श्वेता तथा आलोक, राजेश, सुलेन भूईंया एवं किन्नू ने किसानों को कई जानकारी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...