सिमडेगा, नवम्बर 20 -- किसानों को अनुदान पर रबी फसलों के बीज वितरित Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड में कृषि विभाग की ओर से किसानों को प्रोत्साहित करने एवं रबी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत एल्ला लैम्प्स के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे कुल 43 किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर उन्नत किस्म के गेहूं, चना और मसूर के बीज वितरित किए गए। मौके पर बीएओ भारत खंडा पात्रा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में बेहतर खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी उद्देश्य से किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से केवल धान की खेती पर निर्भर न रहने की अपील करते हुए ...