सिमडेगा, जुलाई 13 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। थाना के जराकेल के समीप कार व बाइक मे सीधी टकर होने से एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गये। घायल चार वर्षीय बच्चा कार्तिक सोरेंग का पैर फ्रेक्चर हो गया है। वहीं अन्य लोग को हल्की चोटे आई है। बताया गया कि राजेश सोरेंग अपनी पत्नी संग एक बाइक मे सवार होकर जलडेगा स्थित मंगसपुर से अंतिम संस्कार कार्यक्रम मे शामिल होकर अपने घर बुम्बुलडा लौट रहे थे। इसी क्रम मे जराकेल के समीप बानो से लचरागढ की ओर से जा रहा कार से सीधी टकर हो गयी। घटना मे राजेश सोरेंग, अरविंद सोरेंग व कार्तिक सोरेंग घायल हो गये। वही राजेश की पत्नी को हल्की चोटे आयी। घायल को बानो सामुदायिक स्वास्थय केंद्र मै भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको की देखरेख में इलाज चल रहा है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...