सिमडेगा, अक्टूबर 27 -- कांसजोर जलाशय में मछली वितरण पर सवाल Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। पाकरटांड़ के कांसजोर जलाशय में मंगलवार को मछली छोड़ी गई। इस दौरान जिप सदस्य जोसिमा खाखा, प्रमुख रजत लकड़ा, जिप सदस्य समरोम पौल तोपनो सहित अन्य लोग उपस्थित थे। हालांकि जलाशय में छोड़ी गई मछलियों का आकार छोटा देखकर जोसिमा खाखा ने मछली वितरण प्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जोसिमा खाखा ने कहा कि विभाग की ओर से मत्स्य मित्रों को कांसजोर जलाशय में 4.50 लाख अंगुलिका मछली छोड़ने की बात कही गई थी। लेकिन मौके पर छोड़ी गई मछलियों की संख्या डेढ़ लाख से भी कम प्रतीत हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंगुलिका आकार की मछलियों की संख्या कुल मछलियों में 20 प्रतिशत से भी कम है। ऐसे में निर्धारि...