Simdega News: कस्तूरबा स्कूल में छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सिमडेगा, अगस्त 7 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ डॉ. प्रवीण कुमार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा की चिकित्सकीय टीम विद्यालय पहुंची और छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर के दौरान छात्राओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मलेरिया की भी जांच की गई। जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार छात्राओं को दवाइयों का वितरण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। चिकित्सकों ने छात्राओं को समय पर भोजन करने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.