Simdega News: करम डाल के विसर्जन में उमड़ा उल्लास, करम गीतों पर झूमे भैया-बहन
सिमडेगा, सितम्बर 24 -- Simdega News: करम डाल के विसर्जन में उमड़ा उल्लास, करम गीतों पर झूमे भैया-बहन सिमडेगा, प्रतिनिधि।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में बुधवार को करम डाल का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित विद्यालय में करम डाल की विदाई को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य परिवार और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। करम गीतों की धुन पर भैया-बहन पारंपरिक नृत्य करते हुए आगे बढ़े। इससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने करम डाल का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- टाटीझरिया में लोक-आस्था व उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.