सिमडेगा, अगस्त 31 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू में 4 एवं 5 सितंबर को हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में हृदय एवं वक्ष शल्य चिकित्सक प्रो. डॉ. जेम्स थॉमस मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे। शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हृदय संबंधी जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मरीजों के लिए रक्तचाप की जांच, हृदय की ईसीजी, हृदय की ईको और ट्रेडमिल जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। छाती में दर्द या भारीपन, सांस लेने में परेशानी, जल्दी थकान, चक्कर आना, तेज धड़कन जैसी समस्या होने पर हृदय की जांच कराना जरूरी है। लोगों को शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की गई है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...