Simdega News: एसपी ने जनसंवाद कार्यक्रम में सुनी ग्रामीणों की समस्या
सिमडेगा, अगस्त 14 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जाता है। एसपी ने जनसंवाद में उपस्थित आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसंवाद में आए प्रत्येक व्यक्ति से क्रमवार उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित निष्पादन तथा आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जनसंवाद में उपस्थित लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया तथा उनकी बातों को गंभीरता से सुने जाने पर संतोष व्यक्त किया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.