Simdega News: एसपी की अध्यक्षता में संपत्ति मूलक कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित
सिमडेगा, जुलाई 17 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में दर्ज संपत्ति मूलक कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपत्ति मूलक मामलों की अद्यतन स्थिति, अनुसंधान की प्रगति, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, चोरी किये गए सामानों की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं एवं थाना/ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग करने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Simdega News: जनसंवाद कार्यक्रम में लगभग एक सौ आवेदनों का निष्पादन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.