सिमडेगा, अगस्त 1 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। जनसंवाद में आए प्रत्येक व्यक्ति से क्रमवार उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित निष्पादन तथा आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जनसंवाद में उपस्थित लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को एसपी के समक्ष प्रस्तुत किया तथा उनकी बातों को गंभीरता से सुने जाने पर संतोष व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: पटल पर 336 लोगों ने रखी समस्या, 28 का मौके पर निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...