सिमडेगा, जुलाई 2 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- डीएवी-4 में जिला पुलिस प्रशासन का साइबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यशाला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान डीटीओ संजय कुमार बखला के नेतृत्व में बुधवार को एसएस उवि में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, ओवर स्पीड एवं ओवरलोडिंग से बचने तथा सड़क संकेतों का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। मौके पर डीटीओ संजय कुमार बखला ने कहा कि विवेकहीन गति और जिगजैग तरीके से वाहन चलाने का क्षणिक उत्साह अक्सर ऐसी दुर्घटनाओं का कारण बनता है, जिसके गंभीर परिणाम कई परिवारों को जीवनभर भुगतने पड़ते हैं। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ...