सिमडेगा, जुलाई 23 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य एसएमसी के गठन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराना था। बैठक में बीपीओ प्रमिला बड़ाईक ने सभी प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों को विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में 27, 28 एवं 29 जुलाई को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में छात्र संख्या के आधार पर समिति के सदस्यों का चयन लोकतांत्रिक एवं निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा। बैठक में पर्यवेक्षकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा एसएमसी गठन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस...