सिमडेगा, जुलाई 2 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे इम्यूनरेशन फॉर्म के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में सिमडेगा जिला पूरे झारखंड में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा है। जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले ने दोनों महत्वपूर्ण मानकों पर राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एसआईआर को लेकर मुरहू के घर-घर पहुंच रहे बीएलओमतदाता फॉर्म वितरण आंकड़ों के अनुसार सिमडेगा जिले की दोनों विधानसभा सीटों सिमडेगा एवं कोलेबिरा में कुल 4,58,642 मतदाताओं के विरुद्ध 42,780 इम्यूनरेशन फॉर्म वितरित किए गए। जो 9.33 प्रतिशत है। वहीं 4,634 फॉर्म का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। जो कुल मतदाताओं का 1.01 प्रतिशत है। यह प्रतिशत राज्य के स...