सिमडेगा, अगस्त 13 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राज्य में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के तहत वर्तमान में मतदाता सूची के प्रारुप पर दावा और आपत्ति की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर के तहत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन भी सभी मतदान केंद्र में आम सभा का आयोजन किया जाना है। शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र में आम सभा का आयोजन होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में संबंधित पंचायत भवनो में आम सभा का आयोजन किया जाएगा। आम सभा के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारी और कर्मी को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। आम सभा में नए मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, मतदाता सूची में दर्ज नाम एवं पता में संशोधन एवं अन्य गलतियो में सुधार आदि विषयों पर जानकारी देते हुए जागरुक किया जाएगा।- यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को जिलेभर में होगी ग्राम सभ...