Simdega News: एसआईआर और मतदाता सूची की समस्याओं को लेकर लगा मेगा कैंप
सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में शनिवार को एसआईआर और मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे और मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जानकारी प्राप्त की। कैंप में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम की स्थिति की जांच करने और दर्ज विवरण में त्रुटियों के सुधार से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। शिविर का उद्देश्य पात्र नागरिकों को निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं में सहायता उपलब्ध कराना और मतदाता सूची से जुड़ी परेशानियों को दूर करना था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मतदान केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.