सिमडेगा, अक्टूबर 10 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय हॉकी के मैदान पर अपनी प्रतिभा, मेहनत और शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाने वाली जिले की तीन बेटियां भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग के अपनी धरती पर आगमन से जिले में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। शनिवार को एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं इन खिलाड़ियों के सम्मान में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय परिसर में विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्राओं की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक तीनों खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन हॉकी झारखंड एवं हॉकी संघ गा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान डी...