Simdega News: एपीजे कलाम इंटर स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए तीन रोमांचक मुकाबले
सिमडेगा, अगस्त 23 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर प्रखंड मैदान में चल रहे पांचवें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन रविवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अल-फतेह क्लब और आरआर स्पोर्टिंग राजगांगपुर की टीमें आमने-सामने हुईं। इसमें अल-फतेह क्लब ने आरआर स्पोर्टिंग राजगांगपुर को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया, सिमडेगा के सदर मो. गयासुद्दीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।
दूसरा मुकाबला दूसरे मुकाबले में फुटबॉल क्लब लोहरदगा और झारखंड लायंस के बीच भिड़ंत हुई। संघर्षपूर्ण मुकाबले में झारखंड लायंस ने लोहरदगा को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री रवि गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.