Simdega News: एपीजे अब्दुल कलाम अंतराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज आज से
सिमडेगा, अगस्त 20 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय के प्रखंड मैदान में शुक्रवार से 5वां डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अंतराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन दोपहर 1:00 बजे होगा। उद्घाटन मैच पीके ब्रदर्स खलारी बनाम टीएफसी सिमडेगा के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला अफजल एफसी खैरनटोली बनाम साइक्लोन एफसी रांची के बीच होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी कंचन सिंह उपस्थित रहेंगी। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि शमी आलम और रावेल लकड़ा शामिल होंगे। आयोजन समिति ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों की टीमें भी भाग ले रही हैं। खेल प्रेमियों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.