Simdega News: एआई से सरकारी कामकाज में आएगी तेजी: उपायुक्त
सिमडेगा, सितम्बर 11 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। बदलते तकनीकी दौर में प्रशासनिक कार्यों को स्मार्ट और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया। मौके पर उपायुक्त कंचन सिंह, डीएफओ शशांक शेखर सिंह, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के राज्य स्तरीय पदाधिकारी अमित जैन और हेम राज मौजूद थे। कार्यशाला में पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशासनिक कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के तहत एआई की मूल अवधारणाओं, विभिन्न एआई टूल्स, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और सरकारी कामकाज में इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को हैंड्स ऑन प्रैक्टिकल के माध्यम से एआई टूल्स का अभ्यास भी कराया गया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: एआई के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.