Simdega News: उपायुक्त ने मत्स्य स्पॉन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
सिमडेगा, जुलाई 8 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं डीडीसी दीपांकर चौधरी ने बुधवार को मत्स्य स्पॉन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा जिले के 08 चयनित लाभुकों के बीच कुल 160 लाख मत्स्य स्पॉन का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य मत्स्य पालन को बढ़ावा देना, मत्स्य उत्पादन में वृद्धि करना तथा मत्स्य पालकों की आय में बढ़ोतरी सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने लाभुकों से वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन करने का आह्वान किया, ताकि सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एयरेशन सिस्टम व निषादराज बोट योजना में तेजी लाने के निर्देश - यह भी पढ़ें- मत्स्य बीज उत्पादकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.