सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान सिमडेगा, प्रतिनिधि।डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस खोटरे के संयुक्त निर्देश पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने आरानी एवं बरसलोया में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 300 किलो ग्राम जावा महुआ जब्त कर विनष्ट किया गया, एवं 20 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया। अवैध शराब निर्माणकर्ताओं एवं विक्रेताओं के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।फोटोपी7:- सिमडेगा में उत्पाद विभाग द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में जब्त जावा महुआ- यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, जावा महुआ किया गया नष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...