सिमडेगा, सितम्बर 9 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। फरसाबेड़ा स्थित बेलंकन्नी माता चर्च परिसर में बेलंकन्नी माता का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने प्रार्थना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्य अनुष्ठाता बिशप बिन्सेंट बरवा की अगुवाई में विधिवत मिसा पूजा संपन्न हुई। उनके सहयोग में फा. मार्कुस सिंदूर, फा. पियूस खलखो सहित कई पुरोहितों ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा और कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे। बिशप बिन्सेंट बरवा ने कहा कि बेलंकन्नी माता का पर्व विश्वास, प्रेम, सेवा और एकता का संदेश देता है। ईश्वर पर विश्वास रखने के साथ जरूरतमंदों की सेवा और समाज में आपसी भा...