Simdega News: इंदी छत्र काटे जाने के विरोध में आहूत बंदी वापस
सिमडेगा, नवम्बर 1 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। लचरागढ़ स्थित इंद टांड़ मैदान में 30 अक्टूबर को असामाजिक तत्वों द्वारा इंदी छत्र काटकर गिराए जाने की घटना के विरोध में आदिवासी समाज द्वारा 2 नवंबर को घोषित बंद और चक्का जाम वापस ले लिया गया है। इंदी पर्व संचालन समिति और प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। समिति के लोगों ने प्रशासन से घटना में शामिल दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति ने बहकावे या पैसों के लालच में इस घटना को अंजाम दिया है, तो वह स्वयं आत्मसमर्पण कर दे। समिति के लोगों ने कहा कि निर्धारित समय में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आदिवासी समाज संविधान के दायरे में रहकर चरणबद्ध आंदोलन करेगा। समाज अपने सम्मान और आदिवासी परंपराओं की रक्षा के लिए लोकतांत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.