Simdega News: इंटर स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर बैठक 11 को
सिमडेगा, जुलाई 9 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटर स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 के सफल आयोजन को लेकर 11 जुलाई को संध्या 7 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक झारखंड मेडिकल, ठेठईटांगर के समीप आयोजित होगी। बैठक में टूर्नामेंट आयोजन समिति का विस्तार करने के साथ-साथ नई समिति का गठन किया जाएगा। इसके अलावा आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न जिम्मेदारियों के वितरण तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अपना सहयोग देने की अपील की है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.