Simdega News: आयुष ग्राम चिकित्सा शिविर में 44 मरीजों की हुई जांच
सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुभद्रा कुमारी के निर्देश पर जराकेल में आयुष चिकित्सक डॉ. जावेद आलम के नेतृत्व में आयुष ग्राम चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 44 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मौके पर चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा उन्हें उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुरूप निःशुल्क दवाई दी। साथ ही औषधीय पौधा और बीज का भी वितरण किया। शिविर को सफल बनाने में आयुष चिकित्सक डॉ जावेद आलम,योग प्रशिक्षक मोदित बड़ाइक, सुशीला कुमारी, सहिया पुष्पा कंडुलना आदि उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.